हिन्दू मुस्लिम कर वोट लेने वाली भाजपा अब रोजगार पर सवाल पूछ रही- तेजस्वी यादव

Patna– शपथ ग्रहण समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था,

कल उसकी शुरुआत हो चुकी है,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौकरी का एलान ही नहीं किया है,

बल्कि उस पर मुहर भी लगा दी है.

पहले कोई जनहित से जुड़ा सवाल भी नहीं पूछता था-उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

भाजपा के द्वारा उनके द्वारा की गयी 10 लाख नौकरियों की घोषणा पर तंज कसे जाने पर तेजस्वी यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि

यह अच्छी बात है कि भाजपा को भी अब रोजगार की बात कर रही है,

नहीं तो यह तो सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर ही वोट लेते रहती थी.

तेजस्वी यादव पत्रकारों से कहा कि पहले तो जनहित के मुद्दों जुड़ा कोई सवाल पूछता ही नहीं था.

यह अच्छी बात है कि सबों को जनहित के मुद्दे याद आ रहे हैं.

उससे जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, यह बदलाव एक अच्छी शुरुआत है.

जल जीवन हरियाली के लिए  37 करोड़ 38 लाख रुपये की स्वीकृति

इस बीच आज कैबिनेट की पहली बैठक में जल जीवन हरियाली को 2025 तक के लिए विस्तार दे दिया गया.

साथ ही इस मद्द में  37 करोड़ 38 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी.

यहां बता दें कि जल जीवन हरियाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं,

कुल 15 विभागों में इसके द्वारा काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट-शक्ति

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही जदयू और कांग्रेस में रार

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...