तेजस्वी यादव ने मंत्रियों को पढ़ाया सादगी का पाठ, नयी गाड़ी और चकांचौंध से दूर रहने की सलाह

Patna– उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद कोटे से मंत्रियों को सादगी का पाठ पढ़ाते हुए कहा है

कि कोई भी मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नयी गाड़ी की खरीद नहीं करेंगे.

राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक,

समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति से पांव नहीं छुआएंगे.

शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम,

नमस्ते और आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे.

मंत्रियों का व्यवहार सौम्य और शालीन होगा, बातचीत में विन्रमता और सहजता रहेगी,

मंत्री हर जाति धर्म के गरीब और जरुरतमंद को प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे.

मंत्री किसी से भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ/ गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान

की परंपरा को आगे बढ़ायेंगे, साथ ही अपने से मिलने आने वाले लोगों से यही परंपरा को अपनाने की सलाह देंगे.

विभागीय कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे.

साथ ही मंत्रियों से मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं

और विकास कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे,

आम जनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती रहे.

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...