विजिलेंस की बड़ी छापेमारी, इंजीनियर के कई ठिकानों से मिले 3 करोड़ कैश

किशनगंज : इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां विजिलेंस की बड़ी छापेमारी हुई है.

जिसमें इंजीनियर संजय कुमार के कई ठिकानों से 3 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए है.

बताया जाता है कि यह छापेमारी किशनगंज के अलावा पटना में भी हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी अभी भी चल रही है.

इस दौरान करोड़ों कैश, बेशुमार गहने सहित कई सामान बरामद किया गया है.

इंजीनियर संजय कुमार पर आय से अधिक इनकम का आरोप है.

raid1 22Scope News

विजिलेंस की बड़ी छापेमारी – कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के कई ठिकानों पर छापेमारी

निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के कई

ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ रुपए की नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को किया बरामद.

निगरानी विभाग की टीम के द्वारा शहर के रूईधासा स्थित ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय,

लाइन मोहल्ला स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक 3 करोड़ रुपए से ऊपर की राशि बरामद की जा चुकी है.

विजिलेंस की बड़ी छापेमारी -डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी

अब तक 3 करोड़ से अधिक राशि की बरामदगी हो गई है और रुपए गिरने वाले मशीन

लाकर रुपए की गिनती की जा रही है. यह राशि 4 करोड़ से भी अधिक होने की आशंका जाहिर की जा रही है.

निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण कुमार पासवान के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी अभियान

में ग्रामीण कार्य विभाग एक के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के रुइधासा स्थित

ठिकाने के अलावे शहर के लाइन मोहल्ला में उनके निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव त

था उनके अकाउंटेंट खुर्रम सुल्तान के किराए के मकान में छापेमारी की गई,

जिसमें अब तक तीन करोड़ से अधिक राशि की बरामदगी चुकी है और राशि की गिनती की जा रही है.

रिपोर्ट: शबनम खान

Katras-मॉडल हार्ड कोक भट्टा में खनन विभाग की छापेमारी

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...