स्मार्ट सिटी का विरोध शुरु, लोबिन हेम्ब्रम ने कहा आदिवासी मूलवासियों को उजाड़ना बंद करे सरकार

Ranchi- जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक बार फिर से हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.

स्मार्ट सिटी निर्माण के लिए मूसा टोली में उजाड़े गये परिवारों से मिलने पहुंचे लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि

यहां के आदिवासी मूलवासियों को स्मार्ट सिटी की जरुरत ही नहीं है,

इसके नाम पर आदिवासी-मूलवासियों का विस्थापन बंद होना चाहिए.

वर्षों से इस जमीन पर रह रहे अपने ही नागरिकों को स्मार्ट सिटी के नाम पर उजाड़ा जाना गलत है

और आदिवासी मूलवासियों के साथ अन्याय है.

पीड़ित परिवारों को विधायक लोबिन हेंब्रम ने उपलब्ध करवाया भोजन

इस अवसर पर लोबिन हेम्ब्रम सुहानी सांगा और

मूसा टोली मे रहने वाले दूसरे परिवारों से भी मिले,

साथ ही उन सभी परिवारों को खाने का सामान उपल्ब्ध करवाया.

यहां बतला दें कि कल ही प्रशासन ने सुहानी सांगा के घर को उजाड़ दिया था,

स्मार्ट सिटी एरिया में मूसा टोली के करीबन दो दर्जन परिवारों का घर आ रहा है.

कल ही मुख्यमंत्री से मिले थें पीड़ित परिवार

कल इन परिवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी,

जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि

जब तक इन परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर ली जाती,

तब तक इन परिवारों को उजाड़ा नहीं जाय, हम किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे.

बहुमत साबित करने की बात समझ से परे- विधायक लोबिन हेंब्रम

लोबिन हेम्ब्रम ने यूपीए विधायकों को रायपुर भेजे जाने पर भी हेमंत सरकार को  निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा कि हमें झारखंड में ही रहकर अपनी रणनीति का निर्माण करनी चाहिए.

विधान सभा में हेमंत सरकार के द्वारा बहुमत साबित करने के सवाल पर

उन्होंने कहा कि सदन में हमारे पास स्पष्ट बहुमत है,

फिर हमें बहुमत साबित करने की बात समझ में नहीं आती.  

सुखाड़ नहीं, पलामू में अकाल घोषित करे सरकार-किसान ब्रिगेड

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...