75 फीसदी मतदाता हमारे साथ, कितना भी उड़ाये फूल, जनता चटायेगी धूल- ललन सिंह  

Patna-राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह- जदयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक की समाप्ति के बाद

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है.

ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा लाख जतन कर ले. उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला.

जब हमलोगों ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तब भी हमें 40 में से 39 सीटों पर विजय मिल गयी थी.

चालीस की चालीस सीटों पर करेंगे फतह- राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

उन्होंने कहा कि अब तो हमारे साथ 75 फीसदी मतदाताओं का समर्थन है,

चालीस की चालीस सीटें हमारे खाते में आयेगी.

2014 में जब पीएम मोदी की लहर थी उस समय भी बिहार में दाल नहीं गली थी.

अमित शाह के दौरे के बारे में सवाल उन्होंने कहा कि उनका बिहार का दौरा करना स्वाभाविक है.

जब 75 फीसदी मतदाताओं का समर्थन हमारे पास है, तो उनकी बेचैनी समझी जा सकती है.

उनका एजेंडा बिहार का माहौल खराब करने की- राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

उनका एजेंडा बिहार के माहौल का बिगाड़ने का है. लेकिन बिहार को लोग सतर्क और एकजुट हैं.

उनकी कोई भी रणनीति यहां काम नहीं आने वाली.

बिहार में संप्रदायिक भाईचारा है और यह आगे भी कायम रहेगा.

बिहार के लोग किसी भी साम्प्रदायिक धुर्वीकरण में फंसने वाले नहीं है. बिहार के लोग अपना हित जानते समझते हैं.

हमारी सफलता को कोई रोक नहीं सकता- नीतीश कुमार

जबकि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश सभी  विपक्षी दलों को एकजुट रखने की होगी.

हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तब हमारी सफलता को कोई रोक नहीं सकता.

दिल्ली  भी जायेंगे और दूसरे सभी विपक्षी दलों से बातचीत होगी.

जबकि कांग्रेस की ओर से आज की दिल्ली की रैली के सवाल पर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है.

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे मौत

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img