लालू प्रसाद के रिमोट से चल रही नीतीश सरकार, विजय सिन्हा ने कसा तंज

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल लालू प्रसाद यादव के हाथ में है.

लालू यादव जैसे बटन दबाते हैं, नीतीश कुमार वैसा ही काम करते हैं.

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा.

लालू-नीतीश ने जनता को बनाया बेवकूफ

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव रिमोट से बिहार सरकार चला रहे हैं.

लालू यादव बड़े भाई की भूमिका में है और छोटे भाई

नीतीश कुमार को रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल कर रहे हैं.

लालू जब चाहते है नीतीश कुमार को साथ रखते हैं और

जब चाहते हैं उनको देश भ्रमण पर भेज देते हैं.

दोनों ने मिलकर जनता को बेवकूफ बनाया.

उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बहुत जल्द ही प्रधानमंत्री का सपना दिखा कर

इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे और बिहार में खुद सरकार चलाएंगे.

लालू प्रसाद के रिमोट: बिहार में अपराधियों का बढ़ा मनोबल

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि

बिहार में जंगल राज को जनता राज बता रहे हैं.

सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है.

अपराधी और भ्रष्टाचार की सरकार बनने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा.

बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है.

हत्या, लूट चरम पर है इसे जनता राज बता रहे हैं. तेजस्वी का बिना लिये हुए उन्होंने कहा कि उनके भतीजे जो उपमुख्यमंत्री हैं पहले ही कहा था कि बड़े बेशर्म मुख्यमंत्री हैं, कुर्सी कुमार पलटू राम हैं.

लालू प्रसाद के रिमोट: बिहार को जंगलराज से निकालने में कई लोगों ने दिया बलिदान, सीएम ने किया अपमान

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को शर्मसार किया है. बिहार को जंगलराज से निकालने में काफी लोगों ने बलिदान दिया. उस बलिदान का मुख्यमंत्री ने अपमान किया. बिहार में शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ है. उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है. बिहार पुलिस को बालू और दारू से फुर्सत नहीं है. नीतीश कुमार अब थक चुके हैं सत्ता में बैठने के उपयुक्त नहीं हैं. बिहार को कलंकित करने का काम नीतीश कुमार ने किया है. अब बिहार को बख्श दीजिए.

रिपोर्ट: प्रणव राज

बिहार आते ही जंगलराज का राग अलापेगें अमित शाह-

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...