लालू और नीतीश पर गरजे विजय सिन्हा, कहा- जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले आज मौन क्यों

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने आज पार्टी कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के ताजा राजनीतिक हालात पर खुलकर आक्रोश जताया। साथ ही विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे।

विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले नीतीश कुमार आज मौन क्यों हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। ऐसे में अध्यक्ष विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इसी कड़ी में बिहार आगमन हो रहा है जहां आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हा
लालू और नीतीश पर गरजे विजय सिन्हा

वहीं लैंड फॉर जॉब मामले पर पूछे गए सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह तो इंडिया को तय करना है कि सबसे दागदार छवि के नेता कौन है। कौन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी और कौन है सबसे ज्यादा दागी। इसीलिए इंडिया का निर्माण हुआ है। बिहार में हो रहे अतिक्रमण पर विजय कुमार सिन्हा ने अतिक्रमण कर रहे लोगों से ज्यादा अतिक्रमण करने वाले पदाधिकारी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने बोला हटाने से पहले बसाना चाहिए और जिस समय अतिक्रमण हो रहा था वैसे पदाधिकारी क्या कर रहे थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...