Bokaro: एक्सीडेंट के बाद पेमेंट बैंक के दस लाख उड़ाने वाले धड़ाये

बोकारो : एक्सीडेंट के बाद लूट – एक्सीडेंट के बाद पेमेंट बैंक के दस लाख उड़ाने

वाले धड़ाये- रुपए से भरा बैग गायब होने के

मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिला पुरुष की निशानदेही से 588590 रुपए बरामद किया गया.

गिरफ्तार महिला पुरूष ने 440000 रुपया इंडियन बैंक में फिक्स कर दिया, जिसे पुलिस ने फ्रिज कर दिया.

इसकी जानकारी चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने दी. यह घटना 31 अगस्त को हुई थी.

बता दें कि 31 अगस्त को एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन करने बाद युवक घर जाने लगे.

इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गये. इसके बाद 10,58,010 रुपए से भरा बैग गायब हो गया.

जिसके बाद पीड़ित प्रकाश कुमार सिन्हा ने चास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

arrested1 22Scope News

एक्सीडेंट के बाद लूट : जानिये क्या है पूरा मामला

चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 31 अगस्त की शाम 06.15 बजे

प्रकाश कुमार सिन्हा उर्फ पापे एयरटेल पेमेन्ट बैंक का कलेक्शन का 10,58,010 रुपए को

एक नीले रंग के बैग में रखकर अपने घर शिवपुरी कॉलोनी जा रहे थे.

इसी दौरान जोधाडीह मोड़ मछली बाजार के सामने रोड पर पीड़ित ऑटो से टकराकर गिर गये. जिससे मोटरसाइकिल के हैंडल में रखा हुआ बैग गिर गया तथा पीड़ित उठकर कुछ दूर आगे चले गये तो देखे की रुपए से भरा हुआ बैग नहीं है. जिसे खेजबीन करने पर भी पैसा नहीं मिला. किसी के द्वारा रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया गया.

एक्सीडेंट के बाद लूट: ऐसे हुआ मामले का उद्भेदन

इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार चास एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम की गठन की गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की गयी. पुलिस अधीक्षक के तकनीकी शाखा से सहायता ली गयी. अनुसंधान के क्रम में 09 सितंबर को संगीता देवी के घर से 3,81,000 रुपए एवं नकुल महतो एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी के पास से 2,07,590 रुपए बरामद हुआ. तथा नकुल महतो एवं पिंकी देवी के द्वारा चोरी के रुपयों में से 4,40,000 रुपए को इंडियन बैंक चास में जमा कर दिया गया, जिसे पुलिस के द्वारा फ्रिज करा दिया गया है.

एक्सीडेंट के बाद लूट: बाइक सहित कई सामान बरामद

वहीं कांड में इस्तेमाल किये गये हिरो होेडा सीडी डिलक्स बाइक और नीले और काले रंग के अमेरिकन टुरिस्टर बैग में रखे गये पैसे और गुलाबी रंग के लेडिस पर्स भी बरामद किया गया. इस मामले में नकुल महतो और पिंकी देवी को गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...

अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का...

पटना : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img