Patna- कृषि मंत्री सुधारकर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी
ने कहा कहा कि सरकार के गठन के एक माह के अन्दर ही सरकार का विरोधाभास सामने आने लगा है.
इनके मंत्री खुद ही सरकार के काम काज पर सवाल उठा रहे हैं.
इनके मंत्री कहते हैं कि जब कैबिनेट की बैठक में यह सवाल उठाता हूं
तो सामने वाले को बुखार आता है. कृषि मंत्री खुद ही कालाबाजारी की बात कर रहे हैं.
शुरु हो चुका है जदयू में विद्रोह- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी
लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हालत में नहीं है कि वह सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सकें.
बीमा भारती के आरोपों पर पर नीतीश कुमार जांच क्यों नहीं करवातें.
सुशील मोदी ने कहा कि जदयू में विद्रोह प्रारंभ शुरु हो चुका है.
नीतीश कुमार के राजद और कांग्रेस के साथ जाने के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में
और दादर नगर, हवेली दमन दीव में जदयू के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
जब सुशील मोदी से जदयू से राज्य सभा सांसद रहे पवन वर्मा को लेकर सवाल किया गया तो
उन्होंने कहा कि पवन वर्मा लेख लिखने वाले आदमी है. उनकी कोई राजनीतिक हैसियत नहीं है.
वह जदयू में शामिल हो भी जाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ता.
जदयू नेताओं को सता रहा है भविष्य की चिंता- सुशील मोदी
जदयू का बिहार में कोई भविष्य नहीं. जल्द ही बिहार बिहार जेडीयू में भी विद्रोह होने वाला है.
भगदड़ मचने वाला हैं, जदयू नेताओं को अपना भविष्य खतरे में लग रहा है,
उन्हें लग रहा है नीतीश दिल्ली चले जाएंगे और तेजस्वी गद्दी संभालेंगे, तब उनका क्या होगा?
लालू को मोदी की सलाह, JDU तोड़ तेजस्वी को बनायें CM
Highlights







