Ichak: फाइनेंस कंपनी की क्रूरता, गर्भवती महिला को रौंदा

किस्त न भर पाने पर घर से उठाया ट्रैक्टर, विरोध करने पर 3 महीने की गर्भवती महिला को मार डाला

इचाक (हजारीबाग) : जिले में एक फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंट की हैरान करने वाली

गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. वसूली एजेंट ने क्रूरता की हदें पार करते हुए

एक गर्भवती महिला को ट्रैक्टर से रौंद डाला.

बुरी तरह से जख्मी हालत में इलाज के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

ये जघन्य घटना हजारीबाग के इचाक की है.

बताया जाता है कि किस्त के कुछ रकम बांकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के

अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आईकार्ड दिखाने की मांग की तो

फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला.

जिससे उसकी मौत हो गई.

मृत महिला के पिता मिथिलेश के मुताबिक उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था.

दो दिन पहले कंपनी की ओर से एक लाख बीस हजार रुपये का बकाया किश्त

जमा करने का मैसेज आया था. लेकिन मिथिलेश इसे समय पर जमा नहीं करा पाए.

एजेंट जबरन ले जा रहे थे ट्रैक्टर

बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी. वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे. बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे. किसान की बेटी ने जब रोकना चाही तो उसी समय ट्रैक्टर से उसे रौंद दिया.

जानिये क्या है पूरा मामला

लड़की के पिता मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था. दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें. लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए. इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था. वहां एक कार से चार लोग पहुंचे. उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा. तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी. इसके बाद वह बकाया रकम लेकर मोनिका के साथ घर से निकले. उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा. मिथिलेश ने उन लोगों को रोका.

पहचान मांगने पर आगबबूला हो गया एजेंट

मृतका के पिता ने बताया कि ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी. कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो. मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये. इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया. तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा. इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया. मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया. इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं उस पंचायत के मुखिया और जिला परिषद अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई और मुआवजा ना मिलने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

रिपोर्ट: शशि

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...