हम तो रोजगार देंगे लेकिन 16 करोड़ का क्या हुआ- प्रो. चंद्रशेखर
पटना : बिहार में शिक्षक नियुक्ति को लेकर CTET BTET के अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर
आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं. नियुक्ति में हो रही देरी के कारण युवाओं में असंतोष बढ़ गया है.
इस मामले पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि
10 लाख क्या 20 लाख नौकरी के लिए हम काम कर रहे हैं.
इस मामले पर बहुत सवाल जवाब हो चुके हैं. बेरोजगारों के प्रति हमने संकल्प लिया है
और हम काम करेंगे. जहां लाखों नियुक्तियां होनी है वहां थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.
CTET: 16 करोड़ रोजगार का क्या हुआ
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि बेरोजगारों के प्रति सरकार ने जो संकल्प लिया है
और उसे पूरा करने के लिए काम चल रहा है. बिहार में लाखों नियुक्तियां होनी है
लेकिन इसके लिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार तो रोजगार देगी ही लेकिन केंद्र ने जो 16 करोड़ रोजगार
देने का वादा किया था उसका क्या हुआ. लोगों को केंद्र सरकार से भी पूछना चाहिए कि
16 करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ. अब तो ये लोग इस पर चर्चा भी नहीं करते हैं. लेकिन हम बिहार के युवाओं को रोजगार देंगे.
बिहार में होंगी लाखों नियुक्तियां
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संकल्प पूरा होकर रहेगा.
गांधी मैदान में मुख्यमंत्री ने बिहार के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का जो वादा किया था उसे पूरा करने के लिए काम हो रहा है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जो वादा किया था वह सब पूरे होंगे. बोलने वाले बोलते रहेंगे, हमारी सरकार तो काम कर ही रही है. आने वाले समय में बिहार में लाखों नियुक्तियां होंगी.
CTET: युवाओं में सरकार के प्रति बढ़ रहा असंतोष
बता दें कि बिहार में शिक्षक बहाली में हो रही देरी को लेकर सीटेट और बीटेट के अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं. नियुक्ति में हो रही देरी के कारण राज्य के युवाओं में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है.
हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभ्यर्थियों को लगातार आश्वासन भी दिया जा रहा है. वहीं शिक्षक बहाली को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है.
रिपोर्ट: राजीव कमल
Highlights







