लालू को मोदी की सलाह, JDU तोड़ तेजस्वी को बनायें CM

Patna- पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव को

जदयू के पांच विधाायकों को तोड़ कर सीएम बनाने की सलाह दी है.

उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार को अपनी बात से पलटने से जरा भी देरी नहीं लगती,

इसलिए इस बार बिना देरी किये जदयू के मात्र पांच विधायकों को तोड़ कर तेजस्वी को

मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा कर लीजिये.

किसी भी डील पर विश्वास नहीं करें जगदानंद – सुशील मोदी

अपने आगे के ट्वीट में सुशील मोदी लिखते हैं कि जगदानंद किसी भी डील को लेकर कोई गलतफहमी नहीं पाले.

जिसने दो बार लालू और दो बार भाजपा को धोखा दियाा, वह कभी विश्वसनीय नहीं हो सकता.

नीतीश कुमार को यह मालूम है कि वह प्रधानमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं,

इसीलिए किसी भी डील पर बिहार की गद्दी तेजस्वी को सौंपने की गलती नहीं करेंगे

और यदि ऐसा उन्होंने किया तो वह कहीं के भी नहीं रहेंगे.

लालू से हाथ मिलाकर नीतीश ने तोड़ा निवेशकों का विश्वास

सुशील मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि लालू से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार ने निवेशकों को भरोसा तोड़ दिया है. महागठबंधन की सरकार बनने की व्यापारियों के साथ लूटपाट और हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

एनटीपीसी में एक माह के अन्दर दो बार फायरिंग की वारदात हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,

सुशील मोदी के ट्वीट पर मजे ले रहें हैं लोग

सुशील मोदी के इस ट्वीट पर लोग मजे भी ले रहे हैं, एक ट्वीटर एकांउट धारक ने लिखा है कि

अभी बेल पक्का नहीं है सुशील जी, कब तक पेड़ के नीचे इंतजार कीजियेगा. जाईये पार्टी नेतृत्व से गिड़गिड़ा कर कोई पद ले लीजिये. इधर अभी कुछो होने वाला नहीं है. बस आप लोग को रोना ही रोना है.

जदयू का बिहार में कोई भविष्य नहीं-सुशील मोदी

Saffrn

Trending News

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img