Advertisment

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश तेज, हटिया स्टेशन पर मिले CCTV फुटेज

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई दिए हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों की जांच कर रही है।


Ranchi Missing Children Case रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शालीमार बाजार (शौचालय के पास) से एक जून से लापता 12 वर्षीय जुड़वां भाई अर्जुन शर्मा और करण शर्मा के साथ उनके हमउम्र साथी शिवा का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही है।

Ranchi Missing Children Case:हटिया स्टेशन पर मिले बच्चों के फुटेज

पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि तीन जून को तीनों बच्चे हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर खेलते हुए दिखाई दिए थे। बच्चों की मां के अनुसार वे लुका-छिपी खेल रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने हटिया स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी, लेकिन बच्चों की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल सकी थी। हालांकि शनिवार को काफी मशक्कत के बाद पुलिस को बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगे हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिली है।

1 5 22Scope News


Key Highlights

  • एक जून से लापता हैं तीन नाबालिग बच्चे।

  • अर्जुन शर्मा, करण शर्मा और शिवा की तलाश जारी।

  • हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर दिखे बच्चे।

  • पुलिस विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • बच्चों के जल्द मिलने का पुलिस ने जताया भरोसा।


Ranchi Missing Children Case:ट्रेन में चढ़ने की आशंका पर भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्टेशन परिसर में खेलते समय बच्चे किसी ट्रेन में सवार हुए थे या नहीं। इसके लिए रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम स्मार्ट सिटी परियोजना के कंट्रोल रूम भी पहुंची और वहां उपलब्ध कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की।

Ranchi Missing Children Case:पुलिस ने जताया जल्द मिलने का भरोसा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे पूरी तरह लापता नहीं हुए हैं और वे अपने क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों से अच्छी तरह परिचित हैं। जांच में जुटी टीम को उम्मीद है कि जल्द ही तीनों बच्चों का पता लगा लिया जाएगा। परिजनों के अनुसार एक जून को बच्चों की मां ने उन्हें पैसे निकालने को लेकर डांट लगाई थी, जिसके बाद वे घर से निकल गए थे।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...