नागालैंड जाएंगे CM, PK की यात्रा पर क्या बोले ललन सिंह

आंकड़ों का खेल करते हैं प्रशांत किशोर, प्रचार के लिए कहां से आ रहा पैसा- ललन सिंह

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 अक्टूबर को नागालैंड जाएंगे.

इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दिया है.

उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर को है और

जेपी सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि नागालैंड में भी प्रचलित हैं.

इसलिए 11 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके जयंती के अवसर पर नागालैंड जा रहे हैं.

नागालैंड की यात्रा विपक्षी जोड़ो यात्रा से कोई संबंध नहीं है.

नागालैंड: नीतीश सरकार ने जेपी के गांव का किया विकास

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के

गांव में जो विकास का काम हुआ है वह नीतीश कुमार की सरकार ने ही किया है.

गंगा के कटाव को रोकने के लिए भी सरकार ने काम किया है. जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा का कुछ इलाका उत्तर प्रदेश में पड़ता है, वहां क्या विकास हुआ है वह भी लोगों को देखनी चाहिए.

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज यात्रा’ BJP प्रायोजित

वहीं बिहार में प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज यात्रा’ पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी के एजेंटों की तरह घूम रहे हैं, वे बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पीके बिहार में जहां जाना चाहते हैं वह चले जाएं, लेकिन बिहार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बिहार में किसी को कुछ भी करने से रोक नहीं है. प्रशांत किशोर को लगता है कि बिहार में कुछ काम नहीं हुआ है, इसलिए यह यात्रा पर निकले हैं.

नागालैंड: बच्चा-बच्चा जानता है बिहार में क्या विकास हुआ

ललन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में कितने दिन समय बिताया है. वे बिहार में रहते तब तो उनको पता चलता राज्य में क्या हुआ या नहीं हुआ. बिहार में बच्चा-बच्चा जानता है कि बिहार में क्या विकास हुआ है. प्रशांत किशोर को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है. प्रशांत किशोर आंकड़ों का खेल करते हैं. पीके पूरा पेज का विज्ञापन दे रहे हैं, ये धन कहां से आ रहा है. इस मामले पर सीबीआई और ईडी क्यों नहीं जांच कर रही है. क्योंकि बीजेपी इन काम को करा रही है, इसलिए कोई जांच नहीं हो रहा है. इस दौरान उन्होंने जमकर भड़ास निकाली.

रिपोर्ट: प्रणव राज

CM Nitish सैफई रवाना, ललन सिंह भी गये साथ

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img