ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री को कहा- गुंडागर्दी नहीं चलेगी, वापस जाओ के लगाये नारे
रामगढ़ : जिले के पतरातु में पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव को
ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने योगेंद्र साव पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है.
पूर्व मंत्री को ग्रामीणों ने कहा यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी. इसके बाद वापस जाओ के नारे लगाये.
पूरा मामला पतरातु डैम के किनारे हरिहरपुर पंचायत के मेलानी गांव का है.
ग्रामीणों ने सुबह 5 बजे ही योगेंद्र साव को गाड़ी में ही बंधक बना लिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको बंधक से मुक्त कराया.
ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे तक बंधक बनाया था.

योगेंद्र साव पर जमीन कब्जे का आरोप
पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जबरन गांव की जमीन पर
वह कब्जा कर रहे हैं. मेलानी गांव के लोगों का कहना है कि पतरातु डैम के किनारे 2 एकड़ 42 डिसमिल जमीन ग्रामीणों की है. पूर्व मंत्री और विधायक अंबा प्रसाद मिलकर जबरन इस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. इसी विरोध के तहत ग्रामीणों ने योगेंद्र साव का रास्ता रोक लिया और जमकर नारेबाजी की.
हमारा जमीन, हमारा माटी छोड़ दो
रैयत द्वारा जमीन स्थल पर बैनर पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाये. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ‘वापस जाओ, हमारा जमीन, हमारा माटी छोड़ दो’ के नारे लगाये. रैयतों ने कब्जा किए जा रहे अपने जमीन को लेकर बासल ओपी का कल घेराव किया था. रैयत अमरनाथ महतो, झलकनाथ महतो, फुलेश्वर महतो, सुरेश महतो, अमरदेव महतो, राजीव महतो का आरोप है कि जिला प्रशासन विधायक के दबाव में काम कर रही है. पूर्व मंत्री दबंगई कर रहे हैं, जबकि कोर्ट के द्वारा उन्हें डिग्री हासिल है.

योगेंद्र यादव ने दी ये सफाई
इस पूरे मामले पर पूर्व कृषि मंत्री ने कहा, वह गांव में नरेश महतो, रमेश बेदिया व माइकल तिग्गा से मिलने आये थे. योगेंद्र यादव ने कहा कि वह हमारे कार्यकर्ता हैं. हमारा विवादित जमीन से कोई संबंध नहीं है. इस पूरे घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो डीएसपी बिरेंद्र कुमार चौधरी, रोहित कुमार, बासल थाना प्रभारी पहुंचे और कृषि मंत्री को ग्रामीणों से मुक्त कराया. पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि इस विवादित जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा अगर बाउंड्री बन रही है तो उसके काम को भी रोक दिया जायेगा. पुलिस विभाग के इस भरोसे के बाद ग्रामीणों ने योगेंद्र साव को जाने दिया और बंद रास्ता खोल दिया.
पहले भी लगे हैं आरोप
योगेंद्र साव पर पहले भी रिसार्ट के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. योगेद्र साव डैम के पास उचरिंगा में टर्निंग प्वाइंट नामक रेस्टोरेंट के पीछे स्थित 39 डिसमिल जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगा था. पतरातू में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के समर्थकों ने लेक रिसॉर्ट में हंगामा किया था.
कर्मचारियों ने समर्थकों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है. 39 डिसमिल जमीन पर भी कब्जे को लेकर बताया गया कि रात में दर्जनों लोगों के साथ यहां काम कराया जा रहा था. इसके खिलाफ रैयत नेजाम अंसारी, कयूम की मां सकीना बीबी ने एसपी,डीसी समेत पतरातू थाना में आवेदन दिया है. योगेंद्र साव, भाई सागर साव, पुत्री अंबा प्रसाद व पुत्र अंकित पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं.
रिपोर्ट: मुकेश सिंह
जो डर गया वह मर गया, जो लड़ेगा वही टिकेगा राजनीति में
बलियापुर में संयुक्त छापेमारी, 500 टन कोयला जब्त
Highlights


