अयोध्या : अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले विराजमान रामलला के दर्शन और पूजन किए.
इसके बाद राज जन्मभूति तीर्थ क्षेत्र का भ्रमण किया.
सरयू नदी के किनारे आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल हुए.
उसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के
आदर्शों पर चलना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है.
हमने हमारी आस्था के स्थानों के गौरव को पुनर्जीवित किया है. उन्होंने कहा कि
हमने भारत के तीर्थों के विकास की एक समग्र सोच को सामने रखा है.
आज़ादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आह्वान किया है.
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं
पीएम ने कहा कि राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते. राम कर्तव्यभावना से मुख नहीं मोड़ते. उन्होंने कहा कि पंच प्राणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी हुई है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य. इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं.
भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी भगवान राम की ‘संकल्प शक्ति’
पीएम मोदी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन और फिर राजा राम के राज्याभिषेक, यह सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि यह दीपावली ऐसे समय पर आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की ‘संकल्प शक्ति’ भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. अयोध्या के दीपोत्सव में पीएम मोदी पहली बार दिखे. उन्होंने भगवान राम से सीखने को कहा.
पीएम मोदी ने किया श्रीराम का राजतिलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन करने के बाद अयोध्या लौटे भगवान राम का प्रतीकात्मक रूप से राज्याभिषेक किया. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या के कण-कण में भगवान राम का दर्शन समाहित है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला, सरयू आरती, दीपोत्सव के माध्यम से ये दर्शन विश्वभर में फैल रहा है. पीएम ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी और कहा कि ये दिवाली ऐसे समय पर आई है जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आजादी के अमृत काल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी.
लाखों मिट्टी के दीयों से जगमगाया अयोध्या
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे लाखों मिट्टी के दीयों से जगमगाया. रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने पीएम मोदी को तिलक लगाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया. वह बाद में सांकेतिक रूप से भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया.

















