सूर्यग्रहण को लेकर देशभर के विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद

Patna-सूर्यग्रहण के दिन नहीं होती है पूजा पाठ- सूर्यग्रहण को लेकर देशभर के विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद हैं, राजधानी पटना में भी कई मंदिरों के पट बंद कर दिए गए हैं. लेकिन कुछ मंदिरों के पट खुले हुए तो जरुर हैं लेकिन पूजा-पाठ की मनाही है.
ऐसी मान्यता है कि इस दिन किसी प्रकार की पूजा नहीं होती. सूर्यग्रहण शाम 4:26 बजे से शुरू होगा और करीब 6 बजे तक चलेगा.

सूर्यग्रहण के दिन नहीं होती है पूजा पाठ

राजधानी पटना के सूर्य मंदिर के उमा बाबा ने बताया सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोग ग्रहण के दौरान कोई भी कार्य पूजा-अर्चना या खान पान नहीं करते हैं. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब भगवान कष्ट में होते हैं तो हम उस समय कोई कार्य नहीं करते. ग्रहण खत्म होने के बाद लोग स्नान करके पूजा-पाठ आराधना कर सकते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि मंदिर का पट बंद नहीं किया गया है. लेकिन लोगों को पूजा पाठ करने पर मनाही है. इसलिए आज मंदिर में ताले भी लगे हुए.

जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आताा है तब होता है सूर्य ग्रहण

यहां बता दें कि सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है जब चन्द्रमापृथ्वी और

 सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा

आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है.

भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है

तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है,

इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की.

कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है.

फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है, जिससे धरती पर साया फैल जाता है.

इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह घटना सदा सर्वदा अमावस्या को ही होती है.

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img