सीएम नीतीश का विधायकों को तोहफा, 65 विधायकों को सौंपा आवास

Patna- विधायकों को तोहफा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65 विधायकों को आवास की चाभी सौंप दी है. इन भवनों का निर्माण विधायक आवास योजना के तहत किया गया है. विधायकों को आवास प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम 2011 से इसके लिए प्रयासरत थें. 2012-13 में भवन के स्वरुप पर विधान सभा में चर्चा भी हुई थी. कुछ परेशानी पूर्व के आवासों को खाली करवाने की भी थी. उसके बाद मामला न्यायालय में चला गया, जिसके कारण भी विलंब हुआ, आखिरकार 65 आवास का निर्माण पूरा किया गया, 2019 में विधान परिषद के 45 आवास निर्माण हुआ था.

विधायकों को तोहफा, हर विधान सभा के तय आवास खड़ा करने का सपना

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश जल्द ही 243 आवास का निर्माण करवाने की होगी.

हमारी कोशिश है कि हर विधानसभा क्षेत्र और विधान परिषद क्षेत्र के लिए एक तय आवास हो,

जो भी जीत कर आयें,

उन्हे वह बंगला आवंटित कर दिया जाय.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष

अवध बिहारी चौधरी, मंत्री विजय चौधरी अशोक चौधरी भी मौजूद रहें.

छठ पूजा को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि

अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है,

किसी को कोई समस्या नहीं हो,

इसका ख्याल रखने को कहा गया है,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मल्लिकार्जुन खड़ंगे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार संभालने पर बधाई भी दी.

Aurangabad-मंडल कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...