लौह पुरूष की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा राष्ट्र

राष्‍ट्रीय एकता दिवस – कृतज्ञ राष्‍ट्र आज आधुनिक भारत के निर्माता,

लौह पुरूष, सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को उनकी

147वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

इस दिन को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और

गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह नई दिल्ली में पटेल चौक

पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की.

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने

भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी.

पुष्‍पांजलि अर्पित करने के बाद श्री अमित शाह

ने नई दिल्‍ली के नेशनल स्‍टेडियम से रन फॉर

यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया.

इसमें करीब आठ हजार लोग हिस्‍सा ले रहे हैं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्‍ट्रीय एकता दिवस समारोह में हुए शामिल


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की यात्रा के दूसरे दिन आज

केवड़ि‍या में स्टेचू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस समारोह

में शामिल हुए. नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल

को उनकी जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने स्टेचू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस

परेड का निरीक्षण किया.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल को

भारत के भविष्‍य में योगदान के लिए याद करते हैं.

यह जो दौड़ यहां से शुरू हो रही है. देश में हजारों जगह

से इसी प्रकार की दौड़ संकल्प लेने की दौड़ सरदार के

रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की दौड़ होने वाली है.

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में आज

साल की कल्पना को साकार करने के लिए पूरा देश

संकल्पवान हुआ है और इसका नतीजा हम सबके सामने है.

राष्‍ट्रीय एकता दिवस –

आज देश पूरी दुनिया के सामने गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर कर खड़ा है.

अपने आजाद भारत की कल्पना जो स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी

उस कल्पना के अनुरुप भारत के निर्माण को हम करते

हुए 75वें साल के मुकाम पर खड़े हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले साल के

अंदर हम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना को संपूर्ण रूप से चरितार्थ कर

आजादी का शताब्दी मनायेंगे.शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एकता दौड़ को रवाना किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह और सी.बी.एस.ई विद्यालयों,

केन्द्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालय के प्राचार्य वरिष्ठ अधिकारी और छात्र भी एकता दौड़ में शामिल हुए।

पटेल जयंती पर सांसद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मुफ्त अनाज

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...