मासूम ने बताई मां की मौत की कहानी- पापा और दादी ने दबाई ‘नरेटी’

नालंदा : चार साल की मासूम पीहू कुमारी ने अपनी मां की मौत की कहानी बतायी.

जिसे सूनकर हर किसी के आखों में पानी आ गया. मासूम ने रोते हुए बताया कि मेरी

मां को मेरे पापा और दादी ने गला दबाकर मार डाला. इस घटना से गांव में सनसनी मच गया.

वहीं इस घटना से हर कोई स्तब्ध है. मामला नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बद्रीपुर गांव की है.

masum1 22Scope News

मायके वालों ने लगाया ये आरोप

बताया जाता है कि मासूम के सामने ही शनिवार को उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई.

मृतका राजीव कुमार रंजन की (30) वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी है. पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी मृतका के मायके वाले ने पैसे के खातिर गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है. शव जिस स्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला है, उससे हत्या के आरोपों को बल मिल रहा है. पुष्पा देवी की गोतनी ने हत्या की जानकारी उनलोगों को दी.

masum12 22Scope News

पैसे की खातिर विवाहिता को मार डाला

साल 2013 में पुष्पा देवी की शादी राजीव कुमार रंजन के साथ हुई थी. कुछ दिन दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक चला. इसके बाद अक्सर दोनों में पैसे की खातिर मारपीट होने लगी. महिला ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी. अगस्त महीने में ही उसे पति अपने साथ घर लेकर आया था.

गला दबाकर विवाहिता की हुई हत्या

मृतिका की चार वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी ने कहा कि उसकी मां की हत्या पिता और दादी ने मिलकर गला दबाकर कर दी. हत्या किए जाने की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. राजगीर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. ससुराली परिवार घर छोड़ कर फरार हैं. वहीं शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

रिपोर्ट: रजनीश

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...