जानिए बर्थडे पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी से क्या मांगा गिफ्ट

पटना : राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने

अपने जन्मदिन पर केंद्र सरकार से बर्थडे गिफ्ट के रूप में विशेष राज्य का दर्जा मांगा है.

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि

अगर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो

उससे बड़ी बर्थडे गिफ्ट क्या हो सकती है. तेजस्वी यादव ने कहा कि

युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र पर बधाई दी.

पंचायती राज विभाग और विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में चयनित लोगों को

नियुक्ति मिलने पर कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है

तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति किया जा रहा है.

विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जितने भी पद रिक्त हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जायेगा. उन्होंने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से बहुत ही कम समय में हजारों युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई है. सीएम नीतीश कुमार की कोशिश है कि बिहार में बेरोजगारी को कम से कम किया जाय. उसी दिशा में सरकार काम कर रही है. हमारी सरकार ने लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है. जहां पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ी है वहीं बिहार, कम रिर्सोस के बाद भी इतना बड़ा काम कर रहा है.

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पढ़ाई, कमाई, दवाई सहित विभिन्न बुनियादी चीजों पर सरकार काम कर रही है. नीतीश कुमार सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं और उसपर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है सुबह जब हम आ रहे थे तो मीडिया ने हमसे पूछा कि आज आपका बर्थडे है तो बीजेपी वाले आपको गिफ्ट देंगे तो क्या लेंगे? हमने कहा कि गिफ्ट तो नहीं, लेकिन गिफ्ट के बहाने ही अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें तो उससे बड़ी और क्या हो सकती है. हम भी नौजवान हैं. आज हम यहां हैं तो इसके लिए बिहार की जनता विशेषकर नौजवान के बदौलत ही हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

बिहार का लॉ एंड आर्डर यूपी से बेहतर, आंकडों के साथ होनी चाहिए बात

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img