अजूबा हेलमेट- शराब पीने के बाद चालू नहीं होगा बाइक

Nalanda– हाजीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे राजा कुमार केसरी ने एक अजूबा हेलमेट का निर्माण किया है. इस हेलमेट की खुबी यह है कि आपका बाइक बगैर इसे पहने स्टार्ट ही नहीं होगा. इस कारण बाइक चोरी की बात पुरानी जायेगी.

आज यातयात पुलिस की मदद से बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर इस हेलमेट के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए राजा कुमार केसरी ने कहा कि इस बाइक के अंदर एक चीप सेट किया गया है. इस चीप के साथ एक डिवाइस के माध्यम से बाइक को जोड़ा जाता है. इसके बाद ये काम करना शुरू कर देता है.

डेमो दिखा कर इस अजूबा हेलमेट हेलमेट का किया जा रहा है प्रचार

इसमें तीन तरह की खूबियां पाई जा रही है. पहली खूबी यह है कि डुप्लीकेट चाभी से बाइक चोरी करना चाह रहा हैं तो बाइक स्टार्ट ही नहीं होगा. इससे बाइक चोरी पर भी विराम लगेगा. दूसरी खूबी यह है कि अगर कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर बाइक चलाना चाहेंगे तो उसमें लगा सेंसर के कारण बाइक अपने आप बंद हो जाएगी. तीसरी खूबी यही है कि अगर आप मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग चलने की सोच रहे हैं तो बाइक में लगा डिवाइस स्टार्ट होने ही नहीं देगा. इन सभी खूबियों को परिवहन विभाग के द्वारा खूब सराहा जा रहा है.

महज दो हजार में आप खरीद सकते हैं यह हेलमेट

गोवा में 17 से 19 नवंबर तक लगने वाले अंतरराष्ट्रीय

आईएनएक्स प्रर्दशनी में ये अपने मॉडल का प्रदर्शन भी करेगें.

इस प्रदर्शनी में 30 देशों के होनहार छात्र शामिल होगें.

अगर हम खर्च की बात करें तो बाजारों में डिवाइस के साथ

यह हेलमेट महज 15 सौ से 2000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगा.

इस मौके पर यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया

कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लोगों के बीच जानकारी देने के लिए ये पटना से यहाँ आए हैं.

इस हेलमेट के कई फायदे हैं

इससे सड़क दुर्घटना जान माल का खतरा कम होगा.

साथ ही बाइक चोरी पर भी अंकुश लगाया जा सकता है.

फिलहाल यह लोगों के बीच जाकर डेमो दिखा रहे हैं और

जो भी खामियां लोगों द्वारा बताया जा रहा है,

उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

इनके इस तकनीक को मान्यता मिलने के बाद ही बाजार में उपलब्ध हो सकेगा.

मनरेगा मजदूरों के पैसों का भुगातान नहीं कर रहा है केन्द्र सरकार

जब पुलिस को बिना हेलमेट लोगों ने पकड़ा तो बीच सड़क क्या हुआ..

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...