Advertisment

अमन साव गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार जब्त

रामगढ़ : अमन साव गिरोह के चार अपराधियों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से कई हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है. चारों अपराधी उचरिंगा आंगनबाड़ी के पास अपराध की योजना बना रहे थे.

रामगढ़ एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की जेल में बंद अमन साव गिरोह सक्रिय सदस्य अपराध करने की नियत से अवैध हथियार के साथ ग्राम उचरिंगा आंगनबाड़ी के पास एकत्रित हुए हैं. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था और रिटेल में प्राप्त सूचना जांच सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान ग्राम उचरिंगा आंगनबाड़ी केंद्र के समीप देखा गया कि 5-6 व्यक्ति अंधेरे में बैठकर किसी बड़ी घटना करने की योजना बना रहे थे.

पुलिस को आते देख अपराधी भागने का प्रयास करने लगे. परंतु छापेमारी दल द्वारा भाग रहे तीन अपराधियों को अवैध अग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. दो अज्ञात अपराधी अंधेरा एवं जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए.

पुलिस ने सुनील मोची, युसूफ अंसारी, अभिषेक सिंह, राजापाल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक .315 बोर का देशी कट्टा, .0154 बोर का चार जिंदा गोली, 9 एमएम का एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन 9 एमएम जिंदा गोली, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, एक एमआई कंपनी का मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया.

छापेमारी टीम में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस अधिकारी पतरातू वीरेंद्र कुमार चौधरी, लिलेश्वर महतो पुलिस निरीक्षक पतरातु, शशी प्रकाश, मयंक प्रसाद, चेतन कुमार सिंह, सोनू कुमार, मंटू चौधरी एवं सशस्त्र बल की पुलिस मौजूद थे।

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...