प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा

मुंबई : बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार बेटी मालती का चेहरा लोगों को दिखाया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने

इस साल 22 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सरोगेसी से पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी.

जिसके बाद से फैंस प्रियंका की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे.

हालांकि प्रियंका अपनी बेटी के साथ तस्वीरें तो पोस्ट करती थी,

लेकिन उन्होंने कभी भी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया.

अब पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है.

priyanka chopra1 22Scope News

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

मालती मेरी चोपड़ा जोनस की इस फोटो में देखा जा सकता है कि मालती एक बेबी चेयर में लेटी हुई हैं और गहरी नींद में सो रही हैं. ठंड के इस मौसम में मालती ने कपड़ों की कई परतें पहनी हुई हैं और उनका नन्हा हाथ भी नजर आ रहा है. प्रियंका हमेशा से बेटी का चेहरा इमोजी से छिपाती आई हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चेहरा दिखा दिया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने जुगाड़ लगाते हुए कैप से मालती की आंखें ढक दी हैं, लेकिन उनका आधा चेहरा साफ दिख रहा है उन्होंने फोटो में नीचे लिखा है- ‘आई मीन…’ अब ये तस्वीर सामने आने के बाद किसी ने उन्हें क्यूट कहा, तो किसी ने मालती के लिप्स को पापा निक जोनस जैसा बताया.

priyanka chopra12 22Scope News

इन नई फिल्मों में नजर आयेंगी प्रियंका

प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में है.

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...