धनबाद : न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए पाथरडीह थाना प्रभारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने उमेश मांझी को निलंबित कर दिया है। जज को धक्का मारने वाले ऑटो की मालकिन का घर पाथरडीह थाना क्षेत्र में ही है। बता दें की पाथरडीह थाना में ऑटो चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच में लापरवाही के आरोप में उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है।
सुगनी देवी के ऑटो से जज उत्तम आनंद को 28 जुलाई को धक्का मारा गया था। उसी रात सुगनी देवी का ऑटो चोरी हो गया था। चोरी की प्राथमिकी पाथरडीह थाने में दर्ज है। वहीं एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।







