मंत्री बन्ना गुप्ता ने करमा मेडिकल कॉलेज निर्माण का किया निरीक्षण, दिये जांच के आदेश

15 दिनों के अंदर सौंपे जांच रिपोर्ट- बन्ना गुप्ता

कोडरमा : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का

औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में

भवन निर्माण में लगाये जा रहे सामग्री का जायजा लिये.

उन्होंने भवन की नींव, भवन निर्माण में प्रयोग की गयी छड़ की गुणवत्ता को जांच करने का निर्देश दिया.

banna gupta1 22Scope News

करमा मेडिकल कॉलेज के पूरे प्राकल्लन की होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में प्रयोग की गयी छड़ को प्रयोगशाला में भेज कर इसकी गुणवत्ता जांच करें.

इसके साथ-साथ करमा मेडिकल कॉलेज के पूरे प्राकल्लन की समीक्षा करने की बात कही.

इस हेतु उपायुक्त कोडरमा को जांच दल गठन करने को कहा. उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के

अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन,

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

banna gupta12 22Scope News

20 प्रतिशत ही हुआ निर्माण कार्य

बता दें कि साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास की थी, जिसे 2022 तक पूरा करना था. लेकिन वर्तमान में 15 से 20 प्रतिशत ही निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा पूरा किया गया. जिले की इस महत्वाकांक्षी परिजयोजना अब कब पूरा होगा इस पर ग्रहण लग गया. वहीं लोगों की चिंता बढ़ गई है.

banna gupta123 22Scope News

करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य पर लगा ग्रहण

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए अधिकतर भवनों का नींव तक का कार्य पूरा हुआ है.

लेकिन उसके आगे काम की कोई प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिख रहा है.

क्योंकि निर्माण कार्य पूरी तरह ठप्प पड़ गया है. पहले ही निर्माण अपने लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा था.

अब तो कार्य ही ठप्प पड़ गया है. कुछ दिन पहले तक तो निर्माण कार्य में कुछ मजदूर लगे हुए थे,

लेकिन अब वे भी वापस लौट गए हैं. वहीं कार्य एजेंसी में कार्यरत कर्मी भी लगभग वापस यहां से चले गये गए हैं.

बताया जा रहा है कि पिछले छह माह से एजेंसी को कार्य के विरुद्ध दिए गए बिल का भुगतान नहीं हो पाया है.

दूसरी ओर कार्य एजेंसी को डिबार करने की भी तलवार लटक रही है.

जिले के इस महत्वाकांक्षी योजना अब कब तक पूरा होगा, इसको लेकर अब संशय बन गया है.

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...