Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की सूची में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। तबादले के बाद कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की गई।

कई जिलों में बदले DDC और नगर आयुक्त

जारी अधिसूचना के अनुसार श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में विकास और शहरी प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

उद्योग और समाज कल्याण विभाग में भी बदलाव

कटिहार के एसडीओ प्रधुम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग में निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीओ आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। नौगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम को जमुई का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा शिप्र विजयकुमार चौधरी को भी जमुई का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भागलपुर के कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है। प्रिया रानी को सासाराम का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा का एसडीओ बनाया गया है। अजय यादव को बेगूसराय, सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

शेरघाटी से पटना सिटी तक बदले SDO

तबादला सूची में जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ बनाया गया है। के. परीक्षित को नौगछिया, भागलपुर का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर का एसडीओ बनाया गया है, जबकि कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों को जल्द अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर बदलाव से बढ़ी हलचल

बिहार में एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के सामने संबंधित जिलों और विभागों की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की चुनौती होगी। तबादले में खास तौर पर DDC, SDO और नगर आयुक्त स्तर के पदों में बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को नए पद पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...