BAGHMARA: 07 सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो रैयतों
ने बी.एस. माइनिंग के विरोध दिया एक दिवसीय धरना
बाघमारा बीसीसीएम एरिया 4 स्थित तेतुलमारी में
बीएस माइनिंग आउटसोर्सिं के खिलाफ चंदौर के
सैकड़ों रैयतों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया.
धरना दे रहे रैयतों ने कहा कि किसी भी विस्थापित के आश्रितों
को आउटसोर्सिंग में कभी काम नहीं मिला. बीसीसीएल प्रबंधन
और बिचौलियों के कारण विस्थापितों को उनका हक नहीं मिला है.

अपने हक के प्रति उदासीन रहे हैं विस्थापित
स्थानीय रैयत धनंजय सिंह ने कहा कि रैयतों ने बिचौलिए
की बात मानकर कभी भी अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई.
उन्होंने कहा कि बीसीएल ने विस्थापित परिवार के
किसी भी आश्रित को नौकरी नहीं दी. ऐसे में विस्थापितों के सामने आजीविका चलाने का संकट है. अब सभी विस्थापित-प्रभावित एकजुट होकर अपनी मांगों को रखेंगे. और जबतक आउटसोर्सिंग में नौकरी नहीं मिल जाती तब तक आंदोलन जारी है.
नौकरी नहीं तो जमीन नहींः विस्थापित
रैयतों और विस्थापितों ने एक स्वर में कहा है कि जबतक आउटसोर्सिंग कंपनी नियोजन, विस्थापन नही देगी तब तक वे लोग कम्पनी को एक छटाक जमीन नहीं देगे.
रैयतों और विस्थापितों के नेतृत्वकर्ता धनंजय सिंह ने भूमि आउटसोर्सिंग को चेतावनी देते हुए कहा है कि हर हाल में कम्पनी को रैयतों और विस्थापितों को नियोजन देना होगा नही तो 10 दिसम्बर को कम्पनी का चक्का जाम किया जाएगा.
वही बीसीसीएल पर भी तंज कसते हुए कहा है कि यदि रैयतों को नियोजन और विस्थापित नही देगी तो बीसीसीएल को उत्खनन करने के लिए जमीन भी नही देगे.
रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी
- Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के मुद्दों पर गरमाई सियासत
- Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना से बदली किस्मत
- Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा, स्कूल-College श्रेणी में शानदार जीत
Highlights







