Commercial Advertisment

स्मार्ट सीटी के विस्थापितों को पुनर्वासित करेगी सरकार

Ranchi-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सीटी के कारण विस्थापित होने वाले मुसाटोली के परिवारों के साथ  बैठक की है. उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों के बेहतर पुनर्वास के लिए नामकुम सीओ को भूखंड चयनित करने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर  स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहें.

मुसाटोली के परिवारों के साथ हेमंत सोरेन ने की बैठक

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दर्जन परिवारों को बसानें को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए थें. जिसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव और राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर 19 अक्टूबर 2022 को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई.

जिसमें रांची जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता राजेश बरवार और

नामकुम के अंचलाधिकारी विनोद प्रजापति मौजूद रहें.

इधर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से मुसाटोली के प्रभावित परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था.

विस्थापित परिवारों को शहरी क्षेत्र में जमीन देने का प्रावधान नहीं- सूडा निदेशक

बैठक में प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ

अमित कुमार ने सभी परिवारों को बेहतर पुनर्वास का आश्वासन दिया.

प्रभावित परिवारों की मांग पर सूडा निदेशक ने कहा कि

इन परिवारों को शहरी क्षेत्र में जमीन की बंदोबस्ती नहीं की जा सकती.

 यही कारण है कि इन परिवारों को नामकुम

अंचल में पुनर्वासित करने का आदेश दिया गया है.

बच्चों को बेहतर शिक्षा दें विस्थापित परिवार- सीईओ अमित कुमार

स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि

इस बस्ती के युवाओं को स्मार्ट सिटी में चल रही विकास योजनाओं में ही रोजगार का अवसर मिले.

उन्होंनें सभी परिवारों से कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें

और इसके लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है.

बैठक में मौजूद डेवीड आईऩ और सोमा सांगा ने खुशी जताते हुए कहा कि

अब हमें नई उम्मीद जगी है कि हमें सरकार सम्मान के साथ पुनर्वास कराएगी

और हमें भी अपने ही शहर में रोजगार मिलेगा.

संतोष तिग्गा और सुनील मिंज ने भी जिला प्रशासन और

स्मार्ट सिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि

हम लोग कई दिनों से सहमे हुए थें कि कहीं हम सड़क पर न आ जाएं पर

आज की बैठक से एक नई उम्मीद जगी है.

बैठक में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार, रांची के अपर समाहर्ता

राजेश बरवार,नामकुम सीओ बिनोद प्रजापति,स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक

राकेश कुमार नंदक्योलियार, एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेडी त्रिपाठी,

स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार,राजस्व प्रबंधक रवि पांडेय,

एक्सक्यूटिव सतीश कुमार, प्रभास कुमार के साथ-साथ

जुडको तथा एलएनटी की ओर से भी कई प्रबंधक मौजूद रहे.

एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन बेटियों को जनने का अपराध?

एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन बेटियों को जनने का अपराध?

पिछड़ों की भागीदारी के अध्ययन के लिए गठित होगा आयोग

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...