जदयू राज्य परिषद की बैठक शुरू, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

बैठक में सीएम नीतीश, ललन सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हुए शामिल

पटना : जदयू राज्य परिषद की बैठक- जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद की

महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में

बैठक सुबह 11 बजे से हो रही है. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी शामिल हुुए.

साथ ही साथ 500 नेताओं की मौजूदगी में राज्य परिषद के सामने कई महत्वपूर्ण एजेंडे लाए जाएंगे.

jdu1 1 22Scope News

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह रखेंगे प्रस्ताव

प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह आज प्रस्ताव रखेंगे. वह राज्य परिषद के सामने उमेश सिंह कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक जानकारी देंगे, जिस पर परिषद अपनी मुहर लगाएगा. राष्ट्रीय परिषद के गठन और राज्य कार्यकारिणी के गठन से संबंधित प्रस्ताव भी आज की बैठक में लाए जाएंगे. इस बैठक को संगठन के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के बाद आज राजगीर भी जाने वाले हैं.

jdu12 1 22Scope News

जदयू राज्य परिषद की बैठक: निर्विरोध निर्वाचित हुए उमेश कुशवाहा

इसके पहले कल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर से उनके पद पर बने रहने की हरी झंडी मिल गई. उमेश कुशवाहा इकलौते ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उन्होंने अपना नामांकन किया. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उनके साथ रहे. ललन सिंह कुशवाहा के प्रस्तावक बने. इसके अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं की मौजूदगी में कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया और नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए. आज उमेश सिंह कुशवाहा के निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा की जाएगी.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...