नीतीश की शराबबंदी से बिक रही लोगों की जमीन: प्रशांत

Champaran: नीतीश की शराबबंदी – राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने

prashant kumar 22Scope News
प्रशांत किशोर

जन सुराज यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की शराबबंदी

पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने पूर्वी चंपारण के

आदापुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में एक सभा को

संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी

के कारण आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की 9 से 10 रुपये

अधिक कीमत वसूली जाती है. उन्होंने कहा कि अगर

किसान के घर किसी की बेटी की शादी तय हो जाए

तो उसके दो कट्ठा जमीन तो जरुर बिक जाएंगे.

उन्होंने कहा कि किसान आज डीएपी में,

यूरिया में अधिक कीमत दे रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति

खराब हो रही है, जिसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए.


नीतीश की शराबबंदी के कारण बिहार को 20 हजार करोड़ का नुकसान


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून

को लागू करने के बाद बिहार को

20 हजाड़ करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है.

जिसकी वसूली सरकार आम लोगों से कर रही है.

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर आम जनता को सरकार लूट रही है.

शराबबंदी की भरपाई बिहार की आम जनता से डीजल-पेट्रोल के माध्यम से की जा रही है.

बाकी अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार में पेट्रोल डीजल की कीमत ज्यादा वसूली जा रही है।

आगे उन्होंने किसानों की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की जनता धान 2040 रुपए के

बजाए 1400 से 1500 रूपए बेच रही है. जिसका नतीजा यह यह है की लोगों

को अपना कर्ज चुकाने के लिए अपनी ज़मीन बेचनी पड़ रही है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

नालंदा में शराबबंदी पर वार, पीने और बेचने वाले 90 गये जेल

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...