अलग मिथिला राज्य बनाने को लेकर एमएसयू ने निकला मार्च

पटना : बिहार से अलग मिथिला राज्य बनाने को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने मार्च निकाला.

यह मार्च गांधी मैदान से राजभवन के लिए निकाला गया.

लेकिन डाक बंगला चौराहा के पास ही इन्हें रोक दिया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई.

msu1 22Scope News

डाकबंगला चौराहे पर समाप्त हुआ मार्च

जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक एमएसयू के कार्यकर्ता पहुंचे और अलग मिथिला राज्य बनाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन जिला प्रशासन से बातचीत के बाद मार्च समाप्त हो गया. वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया. एमएसयू कार्यकर्ताओं का मार्च राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर समाप्त हुआ.

msu12 22Scope News

बड़ी संख्या में पहुंचे एमएसयू के समर्थक

बता दें कि मिथिला राज्य बनाने की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन रविवार को पटना में मार्च निकाला. गांधी मैदान से निकले इस राजभवन मार्च के लिए यूनियन से जुड़े छात्र और समर्थक बड़ी संख्या में पटना पहुंचे थे. वे मिथिला के नाम से अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे थे. इसमें उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों को शामिल करने की मांग है. पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन कई बार प्रदर्शन कर चुका है. इस बार मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने राजभवन मार्च करने की घोषणा की लेकिन उनका मार्च डाकबंगला चौराहे पर ही समाप्त हो गया. जिला प्रशासन ने बातचीत के बाद इस मार्च को समाप्त कराया.

msu123 22Scope News

अलग मिथिला राज्य : भारी संख्या में पुलिस बलों की गई थी तैनाती

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राजभवन मार्च को देखते हुए राजभवन और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस की ओर से किसी प्रकार का उपद्रव करने वालों पर रोक लगाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई. विशेषकर राजभवन जाने वाले मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई, लेकिन डाकबंगला चौराहा के पास ही एमएसयू का मार्च समाप्त हो गया.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...