Advertisment

अपराधियों की नई चाल, कर्मी को लालच में फंसा ठगे रुपये

धनबादः कर्बला रोड स्थित मेहता इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान के एक कर्मी को अपराधियों ने लालच में फंसा कर एक लाख बावन हजार रुपये की ठगी कर ली.

बताया जा रहा है कि कर्मी अपने दुकान से रुपये जमा करने बैंक मोड़ एचडीएफसी बैंक में आया था. जहां उसे दो अनजान व्यक्ति मिले. दोनों ने मेहता इंटरप्राइजेज के कर्मी को पैसा जमा करने के लिए फार्म भरने को कहा, लेकिन कर्मी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इस पर दोनों ठग ने कर्मी को लालच देते हुए अपना 6 लाख रुपया उसे रखने को दिया. कर्मी ने लालच में फंसकर रुपये अपना बैग में रख लिया. इसके बाद एक ठग ने गांव जाने की बात कही, जबकि दूसरा उसे छोड़ने के लिए जाने लगा और इसके लिए कर्मी से कुछ पैसे की मांग की. कर्मी को भरोसा था कि उसके पास उन दोनों के 6 लाख रुपये है. लेकिन बड़े ही शातिराना अन्दाज में ठग कर्मी के रुपये ले फरार हो गए.

कर्मी को अपने लूटे जाने का अहसास तब हुआ जब पैसा जमा करवाने के लिए काउंटर पर पहुंचा, अपने पास रुपये नहीं देख उसके होश उड़ गए तत्काल मामले की सूचना बैंक मोड़ पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर कर्मी से पूछताछ कर रही है. जबकि अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है.

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...