Advertisment

करमा डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की मौत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सीएम ने जताया शोक

रांची : झारखंड के लातेहार में करमा डाली विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लातेहार में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में कई बच्चियों की मृत्यु का समाचार सुनकर बेहद व्यथित हूं. दुःख की इस घड़ी में, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

करम डाली विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के लातेहार जिले में डूबने से हुई मौतों से बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दर्दनाक हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

बता दें कि शनिवार को लातेहार में करमा डाली विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हो गई थी. घटना बालूमाथ थानाक्षेत्र के शेरेगाड़ा गांव में हुई. हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खाली पदों पर विज्ञापन जारी करे रिम्स, हाईकोर्ट ने दो सप्ताह का दिया समय

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...