सूरजदेव मांझी बाघमारा
बाघमारा: बाघमारा के बाघमारा थाना क्षेत्र माटिगढ़ जमुनिया नदी में करम डाली विसर्जन के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गईं।
मृतको की पहचान देवराज कुमार(10) तथा सलोनी कुमारी(14) के रूप में हुआ है।
पांच बच्चे करम डाली विसर्जन के लिये नदी गए थे।इसी दौरान पाँचों डूबने लगे।तीन बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला गया।लेकिन दो बच्चे की मौत डूबने से हो गई ।
हालांकि आनन फानन में परिजन दोनों को बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुचे।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो,पुलिस मौके पर पहुची।
विधायक ने आपदा प्रबंधन से मुवाबजा देने का आश्वासन दिया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना से पूरे इलाके में शोक है।
वही विधायक ने बीसीसीएल पर जमुनिया नदी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

















