छपरा : छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा कर बनाए गए अवैध गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक हुसैन अली समीम अली का पुत्र है. घटना सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर की है.
बताया जाता है कि जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा कर दबंगों ने गड्ढ़ा खोद दिया. बारिश के कारण गड्ढ़े में पानी भर गया. जिसके कारण यह हादसा हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया.
रिपोर्ट: रंजीत कुमार


















