पंखे से लटका मिला दुधमुंहे बच्चे की मां का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मामले की जांच में जुटी पुलिस

झरिया (धनबाद) : झरिया के बोडरागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंगला में राहुल कुमार की विवाहिता पत्नी राजनंदनी (21 वर्ष) का शव पंखे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर बोरागढ़ ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतका दुधमुंहे बच्चे की मां है. जिसकी उम्र 11 माह बताया जा रहा है. सूचना पर विवाहिता के माइके से लोग पहुंचे. इनलोगों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के भाई हर्ष कुमार का कहना है कि घर में कुछ विवाद चल रहा था. सुबह 4 बजे फोन आया की राजनंदनी नहीं रही.

डिगवाडीह से पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाया है. पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की हत्या कर उसे पंखे से लटकाया है। बोरागढ़ पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया है.

बोरागढ़ पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण का पता चल पाएगा. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है. वहीं ससुराल वालों ने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया है.

रिपोर्ट : अनिल

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...