Advertisment

बोकारो में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

बोकारो. 22 वर्षीय जसू कुमारी की मौत को लेकर संदेह की स्थिति बन गयी है। उसकी मौत हत्या और आत्महत्या के बीच जूझ रही है। मामला हरला थाना क्षेत्र के चौफान बस्ती का है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बोकारो में विवाहिता की संदेहास्पद मौत

तीन साल पहले बासु साव से ब्याही गई जसू की संदिग्ध मौत पुलिस के लिए भी अबूझ पहेली बनी हुई है। महिला के मायके वालों का कहना है कि जसू को ससुराल में प्रताड़ित कर मौत के घाट उतार दिया गया, केवल इसलिए कि वह ससुराल वालों की मांग के अनुरूप दहेज नहीं दे पा रही थी।

Cesto mart add 20 22Scope News

परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसके ससुराल वाले आत्महत्या की बात कहकर अस्पताल से भाग गये। आरोप यह भी है कि ससुराल में लगातार तंग किया जाता था। कई बार उसका र्गभ भी गिरवा दिया गया था। परिजनों ने हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो के विधायक भी अस्पताल पहुंचे।

अभी भी जसू की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रही है और पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। उसकी मौत की सही जानकारी का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...