Advertisment

पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी, सभी थानों को किया गया हाई अलर्ट

मधेपुरा : मधेपुरा में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के मद्देनजर मधेपुरा पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. जिले के सभी थाना को हाई अलर्ट किया गया है. जिले में शराब माफिया और भू-माफिया को चिन्हित करने का सख्त निर्देश दिया गया.

पिछले एक माह में हत्या के मामले में शामिल कुल 45 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने 9 हथियार तथा 25 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है. जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पांच हजार 50 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है. इन लोगों से 5 लाख का बाउंड भी भरवाया गया है, ताकि चुनाव के दौरान अगर कोई हिंसा व अप्रिय घटना होता है तो इन्हीं लोगों से वसूला जाएगा. मधेपुरा एसपी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

एसपी योगेंद्र ने कहा कि जिले में अब तक जेल में बंद 39 अपराधियों को जिला दरबदर किया गया है. साथ ही 380 लाइसेंसधारी हथियार का सत्यापन किया जा चुका है. मधेपुरा एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर विगत विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त करवाया है, ठीक उसी प्रकार इस चुनाव को भी सम्पन्न करवाया जाएगा. जिले में सभी सीमावर्ती क्षेत्र में बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी है.

बता दें कि चुनाव के दौरान जिले के किसी भी पंचायत में अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हुई तो अनुसंधान में उन मुखिया या प्रत्याशियों को पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...