मुंगेरः अपराधियों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Munger: व्यक्ति की गोली मारकर हत्या – बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन

अपराधी हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुंगेर का है

जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
घटना जाफर नागर हरपाठ बहियार की है जहां अपराधियों ने

निरंजन बीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

अपराधियों ने हत्या कर शव को दलदली मिट्टी में गाड़ दिया.

पुलिस ने घटना स्थल पर चार खोखा बरामद किया.

munger hatya 22Scope News
मुंगेर में हत्या की जांच करती पुलिस

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या – काफी मशक्कत के बाद दलदली मिट्टी से निकाला शव

बताया गया कि सदर प्रखंड के जाफर नगर पंचायत के सीता चरण गांव निवासी निरंजन बिंद बुधवार की शाम अपने जलकर हरपाठ बहियार गया था. वहीं पर देर रात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद शव को अपराधियों ने वही दलदली मिट्टी में गाड़ दिया और फरार हो गया.
घटना की सूचना ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना को दी. वहीं सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस नाव से गंगा पार कर जाफर नगर जाफरनगर हरपाठ बहियार पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दलदली मिट्टी में दबे निरंजन बिंद के शव को निकाला गया.


घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद


घटना स्थल पर पुलिस ने चार खोखा बरामद किया. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर ला रही है. परिजनों ने निरंजन बिंद की हत्या का आरोप बाना यादव नामक व्यक्ति पर लगाया है. उसने ही अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि निरंजन बिंद दियारा इलाके में खेती करता था.

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...