बेलगढ़िया, मोहरी बांध, अलकुसा परियोजना का लिया जायजा
धनबाद/झरिया : पीएमओ के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और भू-संपदा की उच्च स्तरीय टीम अग्नि प्रभावित क्षेत्र और विस्थापित किए गये लोगों से मिलने पहुंची. उच्चस्तरीय टीम और जिला अधिकारी ने बेलगढ़िया, मोहरी बांध, अलकुसा परियोजना का जायजा लिया. अधिकारियों ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों से बातें की और उनकी समस्याओं को सुना. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को रखते हुए 2004 कट ऑफ डेट के बारे बताया. कहा कि अबतक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है. टीम ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने नहीं दिया जाएगा, सभी को पुनर्वास किया जाएगा. टीम के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम लगी है.
Highlights


















