Advertisment

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बना चैंपियन।

Blind T20 World Cup में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से हराया झारखंड के सुजीत मुंडा ने विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन।

Blind T20 World Cup भारत ने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप Cricket For Blind 2022 का

खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

टीम में झारखंड के सुजीत मुंडा भी थे जिन्होंने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत की शानदार जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी, और कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है।

PM Narendra Modi Congratulated

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप : सुनील रमेश और कप्तान अजय रेड्डी ने खेली विस्फोटक पारी।

बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, वेंकटेश्वर राव और ललित मीणा 29 रनों तक पवेलियन लौट गए।

इसके बाद सुनील रमेश और कप्तान अजय रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 243 रनों

की साझेदारी की।

blind t201 2 22Scope News

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने दो विकेट पर बनाए 277 रन।

सुनील रमेश और अजय कुमार रेड्डी ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और विकेट के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाए।

सुनील रमेश ने 63 गेंदों पर 136 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान अजय रेड्डी 100 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाये बांग्लादेशी टीम।

278 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कभी भी मैच में नहीं दिखी, हालांकि उसके विकेट सिर्फ तीन ही गिरे लेकिन भारतीय गेंदबाजों की गेंदों पर वह तेजी से रन बना पाने में असफल रहे, सलमान ने सर्वाधिक 77 रन बनाए।

निर्धारित 20 ओवरों में तमाम कोशिशों के बावजूद बांग्लादेश की टीम 157 रन ही जुटा सकी और इस तरह भारत ने लगातार तीसरी बार Blind T20 World Cup क्रिकेट का खिताब जीत लिया।

blind t2012 1 22Scope News

झारखंड के ऑल-राउंडर सुजीत मुंडा ने किया शानदार प्रदर्शन।

भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम में झारखंड के ऑल-राउंडर सुजीत मुंडा भी थे, जिन्होने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप: सुजीत मुंडा का सपना हुआ पूरा।

विश्व कप में खेले जाने से पूर्व जब सभी लोग सुजीत मुंडा की गरीबी और उनकी परेशानियों की बात कर रहे थे, तब भी सुजीत मुंडा ने कहा था कि उनका सपना है कि वह भारत के लिए विश्व कप जीते और शनिवार को उन्होंने अपना सपना पूरा किया। पूरी भारतीय टीम को तीसरा टी20 ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर ढेरों बधाई दी.

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...