बोकारो स्टील से जमीन वापसी सहित अन्य मुद्दों को लेकर एकजुट हुए विस्थापित

बोकारो : बोकारो स्टील से जमीन वापसी सहित अन्य मुद्दों को लेकर बोकारो विस्थापित मंच अब आगे की लड़ाई लड़ेगी। इस बात की घोषणा सेक्टर चार कांग्रेस कार्यालय में विस्थापित संगठनों की हुई आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में बोकारो विस्थापित मंच का मुख्य संरक्षक आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री उमाकांत रजक को बनाया गया है। बैठक में बेरमो से भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी समेत सभी दल के नेता मौजूद रहे।

बैठक में आज कमेटी की घोषणा की गई। मीडिया से बात करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने बताया कि मंच 10 सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों की लड़ाई शुरू करने वाली है। जिसमें जमीन वापसी, मुआवजा बोकारो में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम सहित अन्य मुद्दे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों के पास मंच अपनी व्यथा को रखने का काम करेगा।

मुख्य संरक्षक उमाकांत रजक ने बताया कि विस्थापितों का संगठन बोकारो में कोई नया संगठन नहीं है, पूर्व से कई संगठन यहां चल रहे हैं। सभी के सहयोग से एक मंच बनाया गया है। जिसमें सभी मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति बनाते हुए लड़ाई लड़ी जाएगी।

बहुत जल्द किया जाएगा 20 सूत्री कमेटी गठन-राजेश ठाकुर]

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...