Advertisment
पटना : राजधानी पटना से एक खबर है जहां पटना पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने में इनके पास से 10 लाख नगद के अलावा विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम और डेबिट कार्ड भी जब्त किया है।
Advertisment
एएसपी सदर काम्या मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले एक संदिग्ध को पकड़ा गया और उसकी तलाशी लेने और पूछताछ के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से ठगी की गई है उन सभी के पैसे वापस किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह खुद को जागरूक करें तभी साइबर अपराध में कमी लाई जा सकेगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Advertisement




