छपरा में 2 अवैध आरा मिलों को पुलिस ने किया सील

छपरा : छपरा में मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर में चल रहे अवैध आरा मिलों की सूचना पर दो दो जेसीबी के साथ पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग 10 अवैध आरा मिलें जो वन विभाग की अनुमति के बिना चल रही थीं। उन आरा मिलों के ब्लेड और चक्के को जब्त कर सील कर दिया गया है।

वहीं कुछ वैध आरा मिलों के पास नवीनीकरण के कोई उचित कागजात भी नहीं थे। टीम द्वारा उन व्यक्तियों के आरा मिलों को भी सील कर दिया। यह अवैध आरा मिल गलत तरीकों से लकड़ी के अवैध परिवहन और भंडारण में भी शामिल है। हालांकि बिना परमिट के अवैध लकड़ियां जब्त करने पर ग्रामीणों ने इसका भी विरोध किया।

इस मामले में सारण डीएफओ रामसुंदर ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा अवैध आरा मिलों से होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी। हाल ही में गुप्त निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में कई नए आरा मिल स्थापित किए गए है। सभी अवैध आरा मिलो पर सारण जिला वन बल और पुलिस बल की मदद से सफलतापूर्वक कार्यवायी की गई। करवाई के दौरान, रेंज अधिकारी समीर कुमारी, बांके पासवान, वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह और वनरक्षी राकेश कुमार चंद्रमणि थे।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...