होमगार्ड जवान के घर मिला हथियारों का जखीरा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पटना : पटना से खबर है जहां होमगार्ड जवान के घर हथियारों का जखीरा देख कर पुलिस के होश उड़ गये हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी।
कई मामले में आरोपित है नवल किशोर शर्मा
पुलिस ने रानीतलाब थाने के बराह गांव निकासी होमगार्ड जवान सोनू कुमार के घर छापेमारी में जिंदा कारतूस, खोखे और नकदी भी जब्त किया है। इस क्रम में जवान के पिता नवल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो कि जवान के पिता पहले से ही कई मामले में आरोपित हैं। फिलहाल पुलिस ने जवान के पिता को पकड़ने के लिये छापेमारी का दायरा बढा दिया है।
हथियार देख सब रह गये दंग
पुलिस ने छापेमारी में एक राइफल, एक बंदूक, दो देसी कट्टा, 41 जिंदा कारतूस, 14 खोखे, दो मैगजीन, एक पिस्टल कवर, एक फूलथ्रू रॉड, एक मोबाइल फोन सहित 4,620 रुपए नकद मिले।
ये भी पढ़े :
Highlights


