‘लालू के परिवार में आ गई एक विदेशी बहू, 2025 में विरोधी दल के नेता के लायक भी नही बचेंगे तेजस्वी’

गयाजी : बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जनक राम शामिल हुए। वही नेताओं ने मंत्री जनक राम का भव्य रूप से भी स्वागत किया। वहीं भारी संख्या में लोग भी शामिल हुए। वहीं इस दौरान मंत्री जनक राम ने लालू परिवार पर भी जमकर बरसे। सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को भी गिनाया।

Goal 7 22Scope News

इन लोगों ने अंग्रेजों से लड़ करके आजादी नहीं दिलाया था, यह लोग धोखा देने वाले लोग हैं – जनक राम

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ओरिजिनल मुख्यमंत्री नहीं के सवाल पर मंत्री जनक राम ने कहा कि इन लोगों ने अंग्रेजों से लड़ करके आजादी नहीं दिलाया था, यह लोग धोखा देने वाले लोग हैं। लालू यादव के बाद माताजी और माताजी के बाद बेटाजी आ गया है। अब बेटाजी से एक विदेशी महिला आ गई है। तेजस्वी यादव को विकास की बात करनी चाहिए। इस बार बिहार से राजद का सुपड़ा साफ हो जाएगा। तेजस्वी विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं बचेंगे। इनका परिवार तो गजब है बड़ा बेटा को भी देख लीजिए।

यह भी देखें :

2025 में प्रचंड बहुमत से NDA की जीत होने जा रही है

मंत्री जनक राम ने कहा कि 2025 में प्रचंड बहुमत से एनडीए की जीत होने जा रही है। जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की रफ्तार किया है उसे जनता काफी खुश है। विकास के सामने विरोधी दल टिक नहीं पा रहे हैं तो वह लोग हल्ला कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में ‘जिलों के समग्र विकास’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img