पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे एक दोस्त की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय : दोस्त की गोली मारकर हत्या – बेगूसराय में सोमवार की रात पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे एक दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बखरी खाना क्षेत्र के चखब्बी गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के विथान के रहने वाले रामचंद्र महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र महतो पंजाब में रहकर ईंट भट्टे पर मुंशी का काम करते थे। लेकिन पिछले एक वर्ष से बीमारी की वजह से वह अपने गांव में ही रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र महतो का बखरी थाना क्षेत्र के चखब्बी के रहने वाले सिबन महतो से तकरीबन 10 वर्षों से दोस्ती चली आ रही थी। परिजनों ने बताया की 28 अगस्त को रामचंद्र महतो को सिबन महतो की पत्नी ने फोन कर बताया कि उनके एवं उनके पति के बीच कुछ विवाद हो गया है उसे सुलझाने के लिए आपकी आवश्यकता है। इसी सूचना के आलोक में रामचंद्र महतो अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे जहां पर यह वारदात हुई।

दोस्त की गोली मारकर हत्या

परिजनों के अनुसार गोली किसने और क्यों मेरी इस बात से परिजन अभी भी अनभिज्ञ हैं। घटना के बाद रामचंद्र महतो को प्राथमिक इलाज के लिए विथान ले जाया गया था। वहीं से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली। तत्पश्चात परीजन विधान पहुंचे एवं बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में रामचंद्र महतो की मौत हो गई। फिलहाल बखरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाना पड़ा मंहगा, लौटने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

Saffrn

Trending News

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img