Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची की हत्या, मां सहित तीन गिरफ्तार

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।


Jharkhand Crime News : झारखंड के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना में बच्ची की मां ने ही महिला तांत्रिक के कहने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand Crime News:तंत्र-मंत्र के नाम पर दी गई बलि

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची की मां रेशमी देवी ने अपने इकलौते बेटे की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह खौफनाक कदम उठाया। महिला तांत्रिक शांति देवी ने बलि की सलाह दी थी, जिसके एवज में उसने 251 रुपए भी लिए थे।
बताया गया कि तांत्रिक के घर के सामने स्थित मनसा मंदिर में पहले तंत्र-मंत्र और पूजा की गई। बच्ची को बैठाकर उसे सिंदूर, टीका और काजल लगाया गया, इसके बाद उसे एक अन्य स्थान पर ले जाकर पूरी घटना को अंजाम दिया गया।


Key Highlights

  • विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 12 साल की बच्ची की हत्या

  • मां ने तांत्रिक के कहने पर बेटे की लंबी उम्र के लिए दी बलि

  • महिला तांत्रिक ने 251 रुपए लेकर कराया तंत्र-मंत्र

  • हत्या में मां का प्रेमी भीम राम भी शामिल

  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा


Jharkhand Crime News:सुनियोजित तरीके से की गई हत्या

घटना के दिन बच्ची को बांसवाड़ा इलाके में ले जाया गया, जहां तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान रेशमी देवी का प्रेमी भीम राम भी मौजूद था। वहीं बच्ची को जमीन पर लिटाकर तंत्र क्रिया की गई और इसी दौरान उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद भी तांत्रिक विधि के तहत कुछ और कृत्य किए गए, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई।

Jharkhand Crime News:पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां रेशमी देवी, महिला तांत्रिक शांति देवी और प्रेमी भीम राम को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कुसुंभा गांव के ही निवासी हैं।
मामले की जानकारी हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी अंजनी अंजन और डीसी शशि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस ने बताया कि घटना 24 मार्च की रात करीब 9:30 बजे अष्टमी-नवमी के दौरान अंजाम दी गई थी।

Jharkhand Crime News:साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने सुलझाया केस

पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि परिवार के फैसलों में भीम राम का काफी हस्तक्षेप था और उसकी मौजूदगी में ही घर के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते थे।

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...