ऐसा अस्पताल जहां शव भी सुरक्षित नहीं, कुतर जाते हैं चूहे

SNMMCH इमरजेंसी में चूहों ने कुतरा शव

मृतक के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

धनबाद : ऐसा अस्पताल जहां शव- राज्य का एक ऐसा अस्पताल है जहां शव भी सुरक्षित नहीं है.

यहां शव को भी चूहे कुतर जाते हैं. हम बात कर रहें हैं झारखंड के बड़े अस्पतालों में

शुमार एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) का. यहां मंगलवार को दो शवों के साथ छेड़छाड़ किए

जाने की घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक के शरीर के साथ छेड़छाड़ कर

कुछ अनैतिक कार्य को अस्पताल कर्मियों के द्वारा अंजाम दिया गया है.

जबकि अस्पताल कर्मियों का कहना है कि शव को चूहों ने कुतर दिया है.

हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर कहा है कि पोस्टमार्टम में सब क्लियर हो जाएगा.

अस्पताल कर्मियों पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद है.

snmmch 1 22Scope News

ऐसा अस्पताल जहां शव : सड़क दुर्घटना में एक युवक की हो गई थी मौत

बता दें कि सिंदरी गौशाला के समीप सोमवार को मोटरसाइकल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए थे, जिसमें एक युवक 21 वर्षीय साहिल की मौत हो गई थी. मर्चरी खाली नहीं होने के कारण SNMMCH इमरजेंसी वार्ड में मर्चरी के बाहर शव को रखा गया था.

snmmch1 22Scope News

जानिए अस्पताल कर्मी और परिजनों ने क्या दिया चौंकाने वाला जवाब

मृतक के परिजनों एवं मित्र की माने तो कुछ देर के लिए वे अस्पताल से बाहर गए थे जब लौट के देखा तो शरीर में गहरे जख्म के निशान थे. जब वहां पर मौजूद SNMMCH कर्मचारियों से पूछताछ की तो उनका जवाब चौंकाने वाला था. कर्मचारियों ने शव को चूहे द्वारा काटने की बात कह पल्ला झाड़ लिया. मामले पर मृतक के दोस्तों ने अस्पताल कर्मियों पर जानबुझ कर ग़लत नियत से मृत शरीर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. जिसको लेकर सडक हादसे के बाद की तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें एक तस्वीर में शरीर पर दुर्घटना के बाद कोई भी जख्म के निशान नहीं है. दूसरी तस्वीर में गहरे जख्म के निशान मौजूद है, जो अपने आप में सवाल खड़े कर रही है.

snmmch12 22Scope News

ऐसा अस्पताल जहां शव : प्रभारी अधीक्षक ने दिया ये बयान

वहीं मामले में प्रभारी अधीक्षक डॉ अमरेन्दर कुमार सिंह ने बताया है चूहों द्वारा मरीजों को नुकसान पहले जरूर होता था पर अब इसके रोकथाम के लिए कई उपाय भी किए गए हैं पर शव के साथ छेड़छाड़ की घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

snmmch123 22Scope News

चाहे जो भी हो ऐसे में बड़ा सवाल तो अब खड़ा होता है कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालो में शुमार SNMMCH में जब मुर्दे ही सुरक्षित नहीं है तो आम मरीजों का क्या होगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img